लो मैं बन गया थानेदार – Lo Main Ban Gaya Thanedar, Kishore Kumar, Inquilaab
“Lo Main Ban Gaya Thanedar” एक हल्का-फुल्का, मज़ेदार और ऊर्जा से भरा गीत है, जिसमें आनंद बक्षी की चतुर लेखनी और किशोर कुमार की हास्यपूर्ण, जोशीली गायकी मिलकर एक अनोखा मनोरंजन रचते हैं। यह गीत अपने ज़िंदादिल अंदाज़ और नटखट शब्दों के कारण आज भी उतना ही मज़ा देता है जितना रिलीज़ के समय।

लो मैं बन गया थानेदार – Lo Main Ban Gaya Thanedar Song Credits
- Movie/Album: इंकलाब (1984)
- Music : लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
- Lyrics : आनंद बक्षी
- Singer : किशोर कुमार
लो मैं बन गया थानेदार – Lo Main Ban Gaya Thanedar Song Lyrics in Hindi
ऐ लो मैं बन गया थानेदार भईया
अब डर काहे का
रिश्वत ख़ोरी अब न चलेगी
चोरों की चोरी अब न चलेगी
अरे जोरा जोरी अब न चलेगी
अब अपनी है सरकार भईया
अब डर काहे…
अब न किसी से तुम घबराओ
थाने में आओ रपट लिखाओ
किसी की इज़्ज़त अब न लुटेगी
किसी की मेहनत अब न लुटेगी
किसी की दौलत अब न लुटेगी
मैं सबका पहरेदार भईया
अब डर काहे…
तुम मेरे हो मैं तुम सबका
ये रिश्ता है जाने कब का
इन गलियन के हम साथी हैं
इस जीवन के हम साथी हैं
साथी हैं, हम साथी हैं, हम साथी हैं
ना टूटे कभी ये प्यार भईया
अब डर काहे…
बंद यूँ अपनी मुट्ठी कर दी
मैंने सबकी छुट्टी कर दी
दारू का अड्डा अब ना चलेगा
सट्टे पे सत्ता अब ना चलेगा
अरे शहर में सट्टा अब न चलेगा
लम्बू की लम्बी मार ओ भईया
अब डर काहे का…
