Hans Tu Hardam

हँस तू हरदम – Hans Tu Hardam, Lata, Kishore, Shivangi, Varsha, Lootmaar

“Hans Tu Hardam” एक ऐसा मधुर और दिल को छू लेने वाला गीत है जो पारिवारिक गर्माहट, सादगी और प्यार की कोमल भावनाओं को बड़े ही सुंदर रूप में पेश करता है। राजेश रोशन की मनमोहक धुन, अमित खन्ना के सरल और सकारात्मक बोल, और चार शानदार आवाज़ों की जुगलबंदी इस गीत को बेहद खास बना देती है।

हँस तू हरदम
Hans Tu Hardam

हँस तू हरदम – Hans Tu Hardam Song Credits

  • Movie/Album: लूटमार (1980)
  • Music : राजेश रोशन
  • Lyrics : अमित खन्ना
  • Singers : लता मंगेशकर, किशोर कुमार, शिवांगी कोल्हापुरी, वर्षा भोसले

हँस तू हरदम – Hans Tu Hardam Song Lyrics in Hindi

हे हँस तू हरदम
खुशियाँ या ग़म
किसी से डरना नहीं
डर डर के जीना नहीं
हँस तू हरदम…

किशोर, शिवांगी
जो कमजोर हैं खुद वो ही, हाथ उठाया करते हैं
जो डरपोक हैं खुद वो ही, आँख दिखाया करते हैं
दादागिरी से कभी घबराया ना करो
अरे हँस तू हरदम…

तेरी हिम्मत ही किस्मत, जो बिगड़ी बात बनायेगी
शान से तू ये कदम उठा, मंज़िल खुद मिल जायेगी
मारामारी में खुद को उलझाया ना करो
अरे हँस तू हरदम…

लूटमार से क्या मिलता, खून खराबा होता है
जैसी करनी वैसी भरनी, यही फ़ैसला होता है
दुश्मन की ललकार से तुम डर जाया ना करो
अरे हँस तू हरदम…

लता
डर से कैसा डरना है, हँसकर उसे मार भगाएँगे
भगवान ने जिन्हें जलाया है, वो दीप नहीं बुझ पाएँगे
हिम्मत वालों से कभी टकराया ना करो
हँस तू हरदम…

जिसको खुदा का खौफ नहीं, इंसान नहीं शैतान है वो
जन्नत उसी को मिलती है, इन्साफ के लिए कुर्बान हो जो
मासूमों को तुम कभी उकसाया न करो
हँस तू हरदम…

हँस तू हरदम – Hans Tu Hardam Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top