अभी ना जाओ छोड़कर – Abhi Na Jaao Chhodkar, Md.Rafi, Asha Bhosle, Hum Dono
“Abhi Na Jaao Chhodkar” 1961 की फिल्म हम दोनों का वह सदाबहार गीत है जिसने प्यार की मीठी छेड़छाड़ को अमर बना दिया है। यह गीत न सिर्फ रोमांस का बेमिसाल नमूना है, बल्कि मोहम्मद रफ़ी और आशा भोसले की जोड़ी के सबसे सुंदर युगल गीतों में से एक है। जयदेव के मधुर संगीत और साहिर लुधियानवी की शायरी ने इस गीत को अनन्त प्रेम की परिभाषा बना दिया।

अभी ना जाओ छोड़कर – Abhi Na Jaao Chhodkar Song Credits
- Movie/Album: हम दोनों (1961)
- Music : जयदेव
- Lyrics : साहिर लुधियानवी
- Singers : मो.रफ़ी, आशा भोसले
अभी ना जाओ छोड़कर – Abhi Na Jaao Chhodkar Song Lyrics in Hindi
अभी ना जाओ छोड़कर
के दिल अभी भरा नहीं
अभी ना जाओ छोड़कर…
अभी-अभी तो आई हो, अभी-अभी तो
अभी-अभी तो आई हो, बहार बन के छाई हो
हवा ज़रा महक तो ले, नज़र ज़रा बहक तो ले
ये शाम ढल तो ले ज़रा, ये दिल सम्भल तो ले ज़रा
मैं थोड़ी देर जी तो लूँ, नशे के घूँट पी तो लूँ
अभी तो कुछ कहा नहीं, अभी तो कुछ सुना नहीं
अभी ना जाओ छोड़कर…
सितारे झिलमिला उठे, चराग़ जगमगा उठे
बस अब न मुझको टोकना, न बढ़ के राह रोकना
अगर मैं रुक गई अभी, तो जा न पाऊँगी कभी
यही कहोगे तुम सदा, के दिल अभी नहीं भरा
जो खत्म हो किसी जगह, ये ऐसा सिलसिला नहीं
अभी नहीं, अभी नहीं, नहीं नहीं नहीं नहीं
अभी ना जाओ छोड़कर…
अधूरी आस छोड़ के, अधूरी प्यास छोड़ के
जो रोज़ यूँ ही जाओगी, तो किस तरह निभाओगी
कि ज़िंदगी की राह में, जवाँ दिलों की चाह में
कई मक़ाम आएंगे, जो हमको आज़माएंगे
बुरा न मानो बात का, ये प्यार है गिला नहीं
हाँ, यही कहोगे तुम सदा, के दिल अभी भरा नहीं
हाँ, दिल अभी भरा नहीं, नहीं नहीं नहीं नहीं
