बहुत प्यार करते हैं – Bahut Pyar Karte Hain – Anuradha Paudwal & S.P.Balasubrahmanyam
“Bahut Pyar Karte Hain” गाना फिल्म ‘साजन’ 1992 का है। इस गाने को अनुराधा पौडवाल और एस.पी. बालासुब्रमण्यम ने गाया है। ‘साजन’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसमें सलमान खान, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस गाने का संगीत नदीम-श्रवण ने दिया है और इसके बोल समीर ने लिखे हैं। यह गाना अपने समय का एक बहुत बड़ा हिट था और आज भी इसे बड़े शौक से सुना जाता है।

बहुत प्यार करते हैं – Bahut Pyar Karte Song Credits
- Movie/Album: साजन
- Year : 1992
- Music : नदीम श्रवण
- Lyrics : समीर
- Singer : अनुराधा पौडवाल, एस.पी.बालासुब्रमनियम
बहुत प्यार करते हैं – Bahut Pyar Karte Hain Lyrics in Hindi
बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम
कसम चाहे ले लो, खुदा की कसम
बहुत प्यार…
हमें हर घड़ी आरज़ू है तुम्हारी
होती है कैसी सनम बेकरारी
मिलेंगे जो तुमको तो, बताएँगे हम
बहुत प्यार…
हमारी ग़ज़ल है तसव्वुर तुम्हारा
तुम्हारे बिना अब न जीना गंवारा
तुम्हें यूँ ही चाहेंगे, जब तक है दम
बहुत प्यार…
सागर की बाहों में मौजें है जितनी
हमको भी तुमसे मोहब्बत है उतनी
के ये बेक़रारी ना अब होगी कम
बहुत प्यार…
