Bhaiya Mere Rakhi Ke Bandhan

भैया मेरे राखी के बंधन – Bhaiya Mere Rakhi Ke Bandhan – Lata Mangeshkar

“Bhaiya Mere Rakhi Ke Bandhan” भारतीय सिनेमा का एक ऐसा अमर गीत है, जिसने रक्षाबंधन के त्योहार को नई ऊँचाइयों पर पहुँचा दिया। इस गीत को स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने अपनी सुरीली आवाज़ में गाया है, जबकि इसका संगीत शंकर-जयकिशन की जोड़ी ने तैयार किया और इसके भावपूर्ण बोल शैलेन्द्र ने लिखे हैं।

भैया मेरे राखी के बंधन

Bhaiya Mere Rakhi Ke Bandhan

भैया मेरे राखी के बंधन – Bhaiya Mere Rakhi Ke Bandhan Song Credits…

  • Movie/Album: छोटी बहन
  • Year : 1959
  • Music By: शंकर-जयकिशन
  • Lyrics By: शैलेन्द्र
  • Performed By: लता मंगेशकर

भैया मेरे राखी के बंधन – Bhaiya Mere Rakhi Ke Bandhan Song Lyrics in Hindi…

भैया मेरे, राखी के बंधन को निभाना
भैया मेरे, छोटी बहन को ना भुलाना
देखो ये नाता निभाना
भैया मेरे राखी…

ये दिन ये त्यौहार खुशी का, पावन जैसे नीर नदी का
भाई के उजले माथे पे, बहन लगाए मंगल टीका
झूमे ये सावन सुहाना
भैया मेरे राखी के बंधन…

बाँध के हमने रेशम डोरी, तुमसे वो उम्मीद है जोड़ी
नाज़ुक है जो सांस के जैसे, पर जीवन भर जाए न तोड़ी
जाने ये सारा ज़माना
भैया मेरे राखी के बंधन…

शायद वो सावन भी आए, जो पहला सा रंग न लाए
बहन पराए देश बसी हो, अगर वो तुम तक पहुँच न पाए
याद का दीपक जलाना
भैया मेरे राखी के बंधन…

भैया मेरे राखी के बंधन – Bhaiya Mere Rakhi Ke Bandhan Video Song…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top