Dil Ka Bhanwar Kare

दिल का भंवर करे – Dil Ka Bhanwar Kare, Md.Rafi

Dil Ka Bhanwar Kare इस गीत की शूटिंग दिल्ली के ऐतिहासिक कुतुब मीनार के अंदर की गई थी, जो आज भी एक आइकॉनिक सीन माना जाता है। हसरत जयपुरी के लिखे इस गीत में प्रेम की कोमल भावनाओं को बड़ी खूबसूरती से पिरोया गया है। मोहम्मद रफ़ी की सुरमयी आवाज़ ने इस गीत को एक अमर प्रेम गीत बना दिया है। एस.डी. बर्मन का संगीत संयोजन, विशेषकर गीत की धुन और संगीत में बहती नदी की तरह लय, इसे बेहद मधुर और रोमांटिक बनाती है।

दिल का भंवर करे
Dil Ka Bhanwar Kare

दिल का भंवर करे – Dil Ka Bhanwar Kare Song Credits

  • Movie/Album: तेरे घर के सामने (1963)
  • Music By: एस.डी.बर्मन
  • Lyrics : हसरत जयपुरी
  • Singer : मो.रफ़ी

दिल का भंवर करे – Dil Ka Bhanwar Kare Lyrics in Hindi

दिल का भंवर करे पुकार
प्यार का राग सुनो
प्यार का राग सुनो रे

फूल तुम गुलाब का, क्या जवाब आपका
जो अदा है, वो बहार है
आज दिल की बेकली, आ गई ज़बान पर
बात ये है, तुमसे प्यार है
दिल तुम्हीं को दिया रे, प्यार का राग सुनो रे
दिल का भंवर…

चाहे तुम मिटाना, पर न तुम गिराना
आँसू की तरह निगाह से
प्यार की उँचाई, इश्क़ की गहराई
पूछ लो हमारी आह से
आसमाँ छू लिया रे, प्यार का राग सुनो रे
दिल का भंवर…

इस हसीन उतार पे, हम न बैठे हार के
साया बन के साथ हम चले
आज मेरे संग तो, गूँजे दिल की आरज़ू
तुझसे मेरी आँख जब मिले
जाने क्या कर दिया रे, प्यार का राग सुनो
दिल का भंवर…

आप का ये आँचल, प्यार का ये बादल
फिर हमें ज़मीं पे ले चला
अब तो हाथ थाम लो, इक नज़र का जाम दो
इस नये सफ़र का वस्ता
तुम मेरे साक़िया रे, प्यार का राग सुनो रे
दिल का भंवर…

दिल का भंवर करे – Dil Ka Bhanwar Kare Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top