Do Dil Toote

दो दिल टूटे – Do Dil Toote, Lata Mangeshkar, Heer Ranjha

“Do Dil Toote” एक दिल छलनी कर देने वाला गीत है, जिसमें दर्द, जुदाई और मोहब्बत की कशिश का बेशुमार एहसास है। मदन मोहन की भावपूर्ण धुन, कैफ़ी आज़मी की शायरी और लता मंगेशकर की आत्मा को छू लेने वाली आवाज़, ये तीनों मिलकर इस गीत को एक अमर, सदाबहार क्लासिक बना देते हैं।

दो दिल टूटे
Do Dil Toote

दो दिल टूटे – Do Dil Toote Song Credits

  • Movie/Album: हीर राँझा (1970)
  • Music : मदन मोहन
  • Lyrics : कैफ़ी आज़मी
  • Singer : लता मंगेशकर

दो दिल टूटे – Do Dil Toote Song Lyrics in Hindi

दो दिल टूटे, दो दिल हारे
दुनिया वालों सदके तुम्हारे
दो दिल टूटे…

देखेगी मुखड़ा अपना, अब से जवानी दिल के दाग में
बरसेगा कैसे सावन, कैसे पड़ेंगे झूले बाग़ में
बैन करेंगे ख्वाब कुँवारे
दो दिल टूटे…

मैं ना रहूँगी लेकिन, गूंजेंगी आहें मेरी गाँव में
अब ना खिलेगी सरसों, अब ना लगेगी मेहंदी पाँव में
अब ना उगेंगे चाँद सितारे
दो दिल टूटे…

प्यार तुम्हारा देखा, देखा तुम्हारा आँखें मोड़ना
तोड़ तो डाला दिल को, खेल नहीं है दिल का तोड़ना
तड़पोगे तुम भी साथ हमारे
दो दिल टूटे…

दो दिल टूटे – Do Dil Toote Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top