दो पल रुका – Do Pal Ruka, Lata Mangeshkar, Sonu Nigam, Veer Zaara
“Do Pal Ruka” एक अनमोल, क्लासिक और दिल को छू लेने वाला गीत है जो प्रेम, जुदाई और यादों की सबसे कोमल अभिव्यक्तियों में से एक है। लता मंगेशकर और सोनू निगम की भावपूर्ण गायकी, मदन मोहन का शुद्ध-संगीत, और जावेद अख्तर की आत्मीय लेखनी, तीनों मिलकर इस गीत को अमर बना देते हैं।

दो पल रुका – Do Pal Ruka Song Credits
- Movie/Album: वीर ज़ारा (2004)
- Music By: मदन मोहन
- Lyrics : जावेद अख्तर
- Singers : लता मंगेशकर, सोनू निगम
दो पल रुका – Do Pal Ruka Song Lyrics in Hindi
दो, पल रुका, ख्वाबों का कारवाँ
और फिर, चल दिए, तुम कहाँ, हम कहाँ
दो पल की थी, ये दिलों की दास्ताँ
और फिर, चल दिए, तुम कहाँ, हम कहाँ
तुम थे के थी कोई उजली किरण
तुम थे या कोई कली मुस्काई थी
तुम थे या सपनों का था सावन
तुम थे के खुशियों की घटा छाई थी
तुम थे के था कोई फूल खिला
तुम थे या मिला था मुझे नया जहां
दो पल रुका…
तुम थे या खुशबु हवाओं में थी
तुम थे या रंग सारी दिशाओं में थे
तुम थे या रोशनी राहों में थी
तुम थे या गीत गूँजे फ़िज़ाओं में थे
तुम थे मिले या मिली मंज़िलें
तुम थे के था जादू भरा कोई समां
दो पल रुका…
