दुनियाँ रचने वाले को भगवान कहते हैं – Duniya Rachne Wale Ko Bhagwan Kehte Hain, Lakhbir Singh Lakkha
“Duniya Rachne Wale Ko Bhagwan Kehte Hain” भजन ईश्वर की असीम शक्ति, उनकी कृपा और इस सृष्टि में उनकी भूमिका का सुंदर वर्णन करता है। लखबीर सिंह लक्खा की गहरी और प्रभावशाली आवाज़, भक्तिपूर्ण संगीत और अर्थपूर्ण बोल इसे एक कालजयी भजन बनाते हैं। यदि आप ईश्वर की भक्ति में लीन होना चाहते हैं और अपने मन को शांति देना चाहते हैं, तो यह भजन आपकी भक्ति सूची में जरूर होना चाहिए।

दुनियाँ रचने वाले को भगवान कहते हैं – Duniya Rachne Wale Ko Bhagwan Kehte Hain Bhajan Credits
- Singer: Lakhbir Singh Lakkha
- Music Director: Durga,Natraj
- Lyricist: Shrikant Mishra
- Album: Ram Na Milenge Hanuman Ke Bina
- Music Label: T-Series
दुनियाँ रचने वाले को भगवान कहते हैं – Duniya Rachne Wale Ko Bhagwan Kehte Hain Bhajan Lyrics
दुनियाँ रचने वाले को भगवान कहते हैं,
और संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं।
हो जाते है जिसके अपने पराये,
हनुमान उसको कंठ लगाये।
जब रूठ जाये संसार सारा,
बजरंगबली तब देते सहारा।
अपने भक्तो का बजरंगी मान करते है,
संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं॥
॥ दुनियाँ रचने वाले को भगवान कहते हैं…॥
दुनियाँ में काम कोई ऐसा नहीं है,
हनुमान के जो बस में नहीं है।
जो चीज मांगो, पल में मिलेगी,
झोली ये खाली खुशियों से भरेगी।
सच्चे मन से जो भी इनका ध्यान करते हैं,
संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं॥
॥ दुनियाँ रचने वाले को भगवान कहते हैं…॥
कट जाये संकट इनकी शरण में,
बैठ के देखो बजरंग के चरण में।
लख्खा की बातों को झूठ मत मानो,
फिर ना फंसोगे जीवन मरण में।
और देवता चित्त ना धरही,
हनुमंत से सर्व सुख करही।
इनके सीने में हरदम सिया राम रहते है,
संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं॥
दुनियाँ रचने वाले को भगवान कहते हैं,
और संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं।
संकट कटे मिटे सब पीरा,
जो सुमिरै हनुमत बल बीरा।
