गोकुल की हर गली मे, मथुरा की हर गली मे – Gokul Ki Har Gali Mein Mathura Ki Har Gali Me, Madhur Sharma
“Gokul Ki Har Gali Mein” भजन सुनते हुए दिल से बस यही निकलता है – “कृष्ण मेरे रोम-रोम में बसते हैं, हर जगह उनकी महिमा है।” मधुर शर्मा की आवाज़ और इस भजन की पंक्तियाँ श्रोता को उस भावलोक में ले जाती हैं, जहाँ केवल कृष्ण हैं, केवल प्रेम है, और केवल भक्ति है।
Gokul Ki Har Gali Mein – गोकुल की हर गली मे
गोकुल की हर गली मे, मथुरा की हर गली मे – Gokul Ki Har Gali Mein Mathura Ki Har Gali Me Bhajan Credits
- Song: Gokul Ki Har Gali Mein
- Singer: Madhur Sharma – 9981459224
- Music: Sachin Upadhyay
- Lyricist: Lakshminarayan Sharma Ji
गोकुल की हर गली मे, मथुरा की हर गली मे – Gokul Ki Har Gali Mein Mathura Ki Har Gali Me Bhajan Lyrics
गोकुल की हर गली मे,
मथुरा की हर गली मे ॥
गोकुल की हर गली मे,
मथुरा की हर गली मे,
कान्हा को ढूँढ़ता हूँ,
दुनिया की हर गली मे ॥
गोकुल गया तो सोचा,
माखन चुराता होगा,
या फ़िर कदम्ब के नीचे,
बंसी बजाता होगा,
गोकुल की हरगली मे,
ग्वालिन की हर गली मे,
कृष्णा को ढूँढ़ता हूँ,
दुनिया की हर गली मे ॥
शायद किसी बहन की,
साड़ी बढ़ाता होगा,
या फिर वो बिष का प्याला,
अमृत बनाता होगा,
भक्तो की हर गली मे,
प्रेमी की हर गली मे,
कान्हा को ढूँढ़ता हूँ,
दुनिया की हर गली मे ॥
ढूंढा गली गली में,
खोजा डगर डगर में,
मुझको मिला कन्हैया,
दिल वालो की गली में,
गुजरी की हर गली में,
प्रेमी की हर गली मे,
कान्हा को ढूँढ़ता हूँ,
दुनिया की हर गली मे ॥
गोकुल की हर गली मे,
मथुरा की हर गली मे,
कान्हा को ढूँढ़ता हूँ,
दुनिया की हर गली मे ॥

