जादू भरी आँखों वाली – Jaadu Bhari Aankhon Waali, Udit Narayan, Dastak
“Jaadu Bhari Aankhon Waali” एक ऐसा गीत है जो पहली नज़र के प्यार, आकर्षण और रूमानी भावनाओं को पूरी कोमलता और सुंदरता के साथ प्रस्तुत करता है। उदित नारायण की आवाज़, राजेश रोशन की मधुर धुन और जावेद अख़्तर की भावनात्मक शायरी तीनों मिलकर इसे एक ऐसा नग़मा बनाते हैं जो दिल को छू जाता है और ज़ेहन में रह जाता है।

जादू भरी आँखों वाली – Jaadu Bhari Aankhon Waali Song Credits
- Movie/Album: दस्तक (1996)
- Music : राजेश रोशन
- Lyrics : जावेद अख्तर
- Singer : उदित नारायण
जादू भरी आँखों वाली – Jaadu Bhari Aankhon Waali Song Lyrics in Hindi
मुझको जब ऐसे देखती हो तुम
रंग भर जाते हैं फिज़ाओं में
कसमसाती है आरज़ू दिल में
गीत घुल जाते हैं हवाओं में
जादू भरी आँखों वाली सुनो
तुम ऐसे मुझे देखा ना करो
जादू भरी आँखों…
फिर मैं कोई उम्मीद करूँ
फिर मुझे कोई अरमाँ हो
तुम शायद मेरी बन जाओ
फिर दिल को ऐसा गुमाँ हो
पर ऐसा ना होता अच्छा है
इन बातों में क्या रखा है
मुझको ऐसी उम्मीद ना दो
जादू भरी आँखों…
फिर धड़कन में तुम बस जाओ
फिर कोई ग़ज़ल मैं गाऊँ
फिर चाँद में तुमको मैं देखूँ
फूलों में तुमको पाऊँ
पर ऐसा ना होता अच्छा है
इसका अंजाम जो होता है
वो दर्द ही देता है दिल को
जादू भरी आँखों…
