जय हो जय हो तेरी माँ यशोदा के लाल – Jai Ho Jai Ho Teri Maa Yashoda Ke Lal, Madna Pagal Ji
“Jai Ho Jai Ho Teri Maa Yashoda Ke Lal” एक ऐसा भजन है जिसे सुनते ही श्रोता का मन श्रीकृष्ण के चरणों में झुक जाता है। मदना पागल जी की आवाज़ और उनकी रचनात्मकता इस भजन को और भी विशेष बना देती है। यह भजन न केवल भक्ति को जाग्रत करता है बल्कि आत्मा को भी शांत करता है।

जय हो जय हो तेरी माँ यशोदा के लाल – Jai Ho Jai Ho Teri Maa Yashoda Ke Lal Bhajan Credits
- Album – Shyama Pyari Daya Kijiye
- Song : Jai Ho Jai Ho Teri Maa Yashoda Ke Lal
- Singer & Lyrics: Madna Pagal Ji (8860262757)
- Editor :- Bindshwar Kumar Singh
- Music:- Bijender Singh (Chauhan)
जय हो जय हो तेरी माँ यशोदा के लाल – Jai Ho Jai Ho Teri Maa Yashoda Ke Lal Bhajan Lyrics
जय हो जय हो तेरी माँ यशोदा के लाल,
ले के अवतार आना गज़ब हो गया,
त्रेता युग में थे तुम आये द्वापर में भी,
त्रेता युग में थे तुम आये द्वापर में भी,
तेरा कलयुग में आना गज़ब हो गया,
जय हो जय हो तेरी माँ यशोदा के लाल ॥
जब लगे पाप धरती पे बढ़ने तभी,
आके दुष्टो को तुमने संहारा तभी,
राम बनकर के मारे रावण को कभी,
प्राण कंस के हरना गज़ब हो गया,
जय हो जय हो तेरी मां यशोदा के लाल,
ले के अवतार आना गज़ब हो गया,
जय हो जय हो तेरी माँ यशोदा के लाल ॥
जब लगे तुम सखाओ के संग खेलने,
आ गए देव सारे ये पल देखने,
गेंद जाकर गिरी कालियादेह में,
नाग नथकर के आना गज़ब हो गया,
जय हो जय हो तेरी मां यशोदा के लाल,
ले के अवतार आना गज़ब हो गया,
जय हो जय हो तेरी माँ यशोदा के लाल ॥
आज तेरा मनाए हम जन्मोदिवस,
सबकी आँखों में तुम ही बसे हो प्रभु,
आके दीदार दे दो घडी के लिए,
तेरा पल भर को आना गज़ब हो गया,
जय हो जय हो तेरी मां यशोदा के लाल,
ले के अवतार आना गज़ब हो गया,
जय हो जय हो तेरी माँ यशोदा के लाल ॥
जय हो जय हो तेरी माँ यशोदा के लाल,
ले के अवतार आना गज़ब हो गया,
त्रेता युग में थे तुम आये द्वापर में भी,
त्रेता युग में थे तुम आये द्वापर में भी,
तेरा कलयुग में आना गज़ब हो गया,
जय हो जय हो तेरी माँ यशोदा के लाल॥
