कलियों ने घूंघट खोले – Kaliyon Ne Ghunghat Khole, Md.Rafi, Dil Ne Phir Yaad Kiya
“Kaliyon Ne Ghunghat Khole” फिल्म “दिल ने फिर याद किया” का एक प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर, रोमांटिक और कल्पनाशील गीत है। यह गीत प्रकृति और प्रेम का एक खूबसूरत संगम है, जिसमें प्रेमी का मन मौसम, फूलों, और बहारों से प्रेरणा लेकर अपने प्रेम को अभिव्यक्त करता है।

कलियों ने घूंघट खोले – Kaliyon Ne Ghunghat Khole Song Credits
- Movie/Album: दिल ने फिर याद किया (1966)
- Music : सोनिक-ओमी
- Lyrics : जी.एल.रावल
- Singer : मोहम्मद रफ़ी
कलियों ने घूंघट खोले – Kaliyon Ne Ghunghat Khole Song Lyrics in Hindi
कलियों ने घूँघट खोले, हर फूल पे भँवरा डोले
लो आया प्यार का मौसम, गुल-ओ-गुलज़ार का मौसम
कलियों ने घूँघट खोले…
ओ होय, जब तू चमन में आए, हर गुंचा मुस्कराए
है बेहिजाब तेरा शबाब, हम हो गए दीवाने
लो आया प्यार का मौसम, तेरे दीदार का मौसम
कलियों ने घूँघट खोले…
ओ होय, हर-सू तेरा नशा है, हर ज़र्रा पी रहा है
तू आफ़ताब जाम-ए-शराब, रोशन हुए मैख़ाने
लो आया प्यार का मौसम, विसाल-ए-यार का मौसम
कलियों ने घूँघट खोले…
ओ होय, जान-ए-बहार आ जा, दिल के क़रार आ जा
ये शब ये ख़्वाब ये माहताब, अब तो लगे तड़पाने
लो आया प्यार का मौसम, मेरे दिलदार का मौसम
कलियों ने घूँघट खोले…
कलियों ने घूंघट खोले – Kaliyon Ne Ghunghat Khole Song
