Koi Nahi Jaha Mein Dhanwan Mere Jaisa

कोई नहीं जहाँ में, धनवान मेरे जैसा – Koi Nahi Jaha Mein Dhanwan Mere Jaisa, Murari Verma

“Koi Nahi Jaha Mein Dhanwan Mere Jaisa” भजन ईश्वर की भक्ति की महानता को दर्शाने वाला एक अत्यंत मधुर और प्रेरणादायक भजन है। मुरारी वर्मा की भक्तिपूर्ण आवाज़, पारंपरिक भक्ति संगीत और अर्थपूर्ण बोल इसे भक्ति प्रेमियों के लिए एक अनमोल रचना बनाते हैं। यदि आप ईश्वर की भक्ति में डूबना चाहते हैं और सच्चे आध्यात्मिक आनंद का अनुभव करना चाहते हैं, तो यह भजन आपके भक्ति गीतों की सूची में अवश्य होना चाहिए।

कोई नहीं जहाँ में, धनवान मेरे जैसा
Koi Nahi Jaha Mein Dhanwan Mere Jaisa

कोई नहीं जहाँ में, धनवान मेरे जैसा – Koi Nahi Jaha Mein Dhanwan Mere Jaisa Bhajan Credits

  • Song : Koi Nahi Hai Hanuman Jaisa
  • Singer : Murari Verma
  • Lyricist : Jayshankar Ji Chaudhary
  • Music : SPM ❖
  • Category : Hanuman Bhajan
  • Label : Bhagat Music

कोई नहीं जहाँ में, धनवान मेरे जैसा – Koi Nahi Jaha Mein Dhanwan Mere Jaisa Bhajan Lyrics

कोई नहीं जहाँ में,
धनवान मेरे जैसा,
दाता मिला गरीब को,
दाता मिला गरीब को,
हनुमान तेरे जैसा,
कोई नही जहाँ में,
धनवान मेरे जैसा ॥

किस्मत की है गरीबी,
तक़दीर का है पैसा,
तक़दीर का ये मालिक,
घबराना तेरा कैसा,
भक्तो को होना चाहिए,
भक्तो को होना चाहिए,
ये ज्ञान मेरे जैसा,
कोई नही जहाँ में,
धनवान मेरे जैसा ॥

सरकार सबसे ऊँची,
हनुमान है तुम्हारी,
दीनो के दाता तुमसे,
पहचान है हमारी,
पहुँचा सही ठिकाने,
पहुँचा सही ठिकाने,
अंजाम मेरे जैसा,
कोई नही जहाँ में,
धनवान मेरे जैसा ॥

दौलत बनाए बंगला,
पतवार ना बनाए,
माझी नहीं बिकाऊ,
माझी कहाँ से लाए,
समझो लगा किनारे,
समझो लगा किनारे,
नादान मेरे जैसा,
कोई नही जहाँ में,
धनवान मेरे जैसा ॥

‘बनवारी’ एक ही है,
धनवान मुझसे ज्यादा,
धोखा तो कर रहा हूँ,
कैसे करूँ इरादा,
धनवान बन सका ना,
धनवान बन सका ना,
हे राम तेरे जैसा,
कोई नही जहाँ में,
धनवान मेरे जैसा ॥

कोई नहीं जहाँ में,
धनवान मेरे जैसा,
दाता मिला गरीब को,
दाता मिला गरीब को,
हनुमान तेरे जैसा,
कोई नही जहाँ में,
धनवान मेरे जैसा ॥

कोई नहीं जहाँ में, धनवान मेरे जैसा – Koi Nahi Jaha Mein Dhanwan Mere Jaisa Bhajan

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top