लाल रंग की पेटी – Laal Rang Ki Peti, Vivek Hariharan, Lootcase
Laal Rang Ki Peti एक ऐसा गीत है जो अपनी धुन, भाव और रहस्यमयता से श्रोता को बाँध लेता है। शीर्षक से ही उत्सुकता बढ़ जाती है, आख़िर यह लाल रंग की पेटी क्या कहानी कहती है? अमर मंगरुलकर का आधुनिक लेकिन भावनात्मक संगीत, कपिल सावंत की सटीक शब्द-रचना और विवेक हरिहरन की अभिव्यक्तिपूर्ण आवाज़ मिलकर एक ऐसा माहौल बनाते हैं जो गीत को यादगार बना देता है।

लाल रंग की पेटी – Laal Rang Ki Peti Song Credits
- Movie/Album: लूटकेस (2020)
- Music : अमर मंगरुलकर
- Lyrics : कपिल सावंत
- Singer : विवेक हरिहरन
लाल रंग की पेटी – Laal Rang Ki Peti Song Lyrics in Hindi
कौन-कौन से रंग दिखाये
लाल रंग की पेटी
कौन-कौन से रंग दिखाये
ये लाल रंग की पेटी
बैठे-बैठे मेरे सामने
ऐश की गुल्लक फूटी
हो हँसने लगी है किस्मत साली
जो थी अब तक रूठी-रूठी
हो सच्ची लगने लगी है सारी
बातें झूठी-झूठी
सच तो लागे है रे कड़वा
और झूठ टूटी फ्रूटी
कौन कौन से…
फ्यूचर था मेरा काला
तूने किया उजाला रे
भर दिया ख्वाहिशों से
ये आसमाँ नीला रे
बिन पिए मैं झुमूँ
जैसे शराबी
बेरंगी थी ज़िंदगी
हो गई है अब वो
गुलाबी गुलाबी गुलाबी
हो जुड़ने लगी हैं उम्मीदें
जो थीं अब तक टूटी-टूटी
हो बसने लगी है मेरे दिल में
यादें मीठी-मीठी
सच तो लागे है रे कड़वा…
ब्लैक एंड व्हाइट लाइफ थी मेरी
तूने कलरफुल कर दी रे
लाइफ की गाड़ी मेरी
पटरी पे फिर से चल दी रे
(चल दी रे, चल दी रे, चल दी रे)
हो गई हवाई-हवाई
बातें सारी किताबी
शान मेरी ज़रा देखो
हो गई है अब वो
नवाबी नवाबी नवाबी
खुशियों का एक समंदर
जिसकी लहरें मुझे छूती
(मुझे छूती)
बेवजह दिल गाये गाने
मन मारे सीटी
सच तो लागे है रे कड़वा…
