लगन लगी मोरे पिया – Lagan Lagi More Piya, Shreya Ghoshal, Shabab Sabri, Dangerous Ishq
“Lagan Lagi More Piya” इस पंक्ति में एक प्रेमिका की वो तड़प है, जिसमें उसका मन, उसकी आत्मा और उसका समर्पण सब बस उसके प्रिय के लिए हो गया है। गीत में इश्क़ को भक्ति की तरह पेश किया गया है जहाँ मिलन केवल शरीर का नहीं, आत्मा का हो।

लगन लगी मोरे पिया – Lagan Lagi More Piya Song Credits
- Movie/Album: डेंजरस इश्क़ (2012)
- Music : हिमेश रेशमिया
- Lyrics : शब्बीर अहमद
- Singers : श्रेया घोषाल, शबाब शबरी
लगन लगी मोरे पिया – Lagan Lagi More Piya Song Lyrics in Hindi
जिन नैनों में पिया बसे, दूजा कौन समाये
धागा हो तो तोड़ दूँ, प्रीत ना तोड़ी जाए
लगन लगी मोरे पिया, लगन लगी मोरे पिया
लगन लगी मोरे पिया, लगन लगी मोरे पिया
बस में नहीं मोरा जिया, बस में नहीं मोरा जिया
लगन लगी मोरे पिया…
तेरे प्रीत का धागा मैंने बाँध लिया
लगन लगी मोरे पिया
जिन नैनों में पिया बसे…
राह भी तू है, चाह भी तू है, मेरी मंज़िल तू है
आते जाते इन साँसों में, हर पल शामिल तू है
सुध-बुध मेरी तू है, सुख-दुःख मेरा तू है
और न कोई तमन्ना, सब कुछ मेरा तू है
ओ पिया ओ पिया
जिन नैनों में पिया बसे…
अनजाना है बिलकुल सबसे तेरा-मेरा बंधन
बस एक तेरे नाम से चलती, है ये मेरी धड़कन
तू ही मेरा दर्पण, तुझसे मेरी तड़पन
तुझपे वारि जाऊँ, तुझपे अर्पण जीवन
ओ पिया ओ पिया
जिन नैनों में पिया बसे…
