Main Hoon Hero Teraa

मैं हूँ हीरो तेरा – Main Hoon Hero, Salman Khan, Amaal Malik, Hero

“Main Hoon Hero Teraa” यह गीत प्रेम, सुरक्षा और समर्पण की भावना से भरा हुआ है। इसमें प्रेमी अपने प्रिय के लिए यह वचन देता है कि वह हमेशा उसका रक्षक, उसका हीरो रहेगा। अमाल मलिक के मधुर संगीत और कुमार के दिल को छू लेने वाले शब्दों ने इसे एक रोमांटिक और भावनात्मक गीत बना दिया है। सलमान ख़ान की भावपूर्ण आवाज़ ने गीत में आत्मीयता और सच्चे प्रेम का एहसास और भी गहरा कर दिया है।

मैं हूँ हीरो तेरा
Main Hoon Hero Teraa

मैं हूँ हीरो तेरा – Main Hoon Hero Song Credits

  • Movie/Album: हीरो (2015)
  • Music : अमाल मलिक
  • Lyrics : कुमार
  • Singers : सलमान खान, अमाल मलिक

मैं हूँ हीरो तेरा – Main Hoon Hero Song Lyrics in Hindi

आँखों के पन्नों पे, मैंने लिखा था सौ दफ़ा
लफ़्ज़ों में जो इश्क़ था, हुआ ना होठों से बयां
खुद से नाराज़ हूँ, क्यों बे-आवाज़ हूँ
मेरी खामोशियाँ हैं सज़ा
दिल है ये सोचता, फिर भी नहीं पता
किस हक़ से कहूँ बता
के मैं हूँ हीरो तेरा…

राहों में भी हर कदम, मैं तेरे साथ चला
हाथों में थे, ये हाथ मगर, फिर भी रहा फासला
सीने में है छुपे, एहसास प्यार के
बिन कहे तू सुन ले ज़रा
दिल है ये सोचता…

तेरी वज़ह से है मिली, जीने की सब ख्वाहिशें
पा लूँ तेरे दिल में जगह, है ये मेरी कोशिशें
मैं बस तेरा बनूँ, बिन तेरे ना रहूँ
मैंने तो माँगी है ये दुआ
दिल है ये सोचता, फिर भी नहीं पता
किस हक़ कहूँ बता
के मैं हूँ हीरो तेरा…

मैं हूँ हीरो तेरा – Main Hoon Hero Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top