Ram Bhajle Re Jara Ye Bite Zindgani

राम भजले रे जरा, ये बीते जिंदगानी – Ram Bhajle Re Jara Ye Bite Zindgani, Ramnath Vishwakarma

“Ram Bhajle Re Jara Ye Bite Zindgani” एक अत्यंत भावुक और चेतना जगाने वाला श्रीराम भजन है, जिसे अपने समर्पित स्वर में प्रस्तुत किया है गायक रामनाथ विश्वकर्मा ने। यह भजन हमें जीवन की नश्वरता का स्मरण कराते हुए राम नाम की शरण लेने का संदेश देता है।

राम भजले रे जरा, ये बीते जिंदगानी
Ram Bhajle Re Jara Ye Bite Zindgani

राम भजले रे जरा, ये बीते जिंदगानी – Ram Bhajle Re Jara Ye Bite Zindgani Bhajan Credits

  • रामायण भजन | राम भजले जरा ये बीते जिंदगानी
  • स्वर: रामनाथ विश्वकर्मा
  • तबला: छन्नू वर्मा
  • कैमरा मैन: रामानंद वर्मा

राम भजले रे जरा, ये बीते जिंदगानी – Ram Bhajle Re Jara Ye Bite Zindgani Bhajan Lyrics

राम भजले रे जरा,
ये बीते जिंदगानी,
राम नाम सांचा है,
भजले नाम प्राणी ॥

वादा प्रभु से,
करके जो आया,
जग में आकर,
तू बिसराया,
प्रभु की अमानत,
पड़ेंगी लौटानी,
राम भजलें रे जरा,
ये बीते जिंदगानी ॥

ऐसा मौका,
फिर न मिलेगा,
आज है कल,
ये भी न रहेगा,
राम नाम की,
फेरो माला,
यम से पड़ेगा,
फिर न पाला,
यम की मार,
पड़ेंगी न खानी,
राम भजलें रे जरा,
ये बीते जिंदगानी ॥

कलियुग केवल,
नाम अधारा,
सुमरि सुमरि नर,
उतरहिं पारा,
वैद शास्त्रों की ‘शिव’,
अमर है यह वाणी,
राम भजलें रे जरा,
ये बीते जिंदगानी ॥

नाम प्रभु का,
जो न भजेंगे,
तो भव से हम,
कैसे तरेंगे,
मुश्किल से,
मानुष तन पाया,
लेकिन फिर भी,
नाम न ध्याया,
राम भजलें रे जरा,
ये बीते जिंदगानी ॥

राम भजले रे जरा,
ये बीते जिंदगानी,
राम नाम सांचा है,
भजले नाम प्राणी ॥

राम भजले रे जरा, ये बीते जिंदगानी – Ram Bhajle Re Jara Ye Bite Zindgani Bhajan

https://youtu.be/0Q27di_dYk8?feature=shared

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top