Saniwar Ko Kasht Kate

शनिवार को कष्ट कटे, मंगल हो मंगलवार – Saniwar Ko Kasht Kate Mangal Ho Mangalwar, Amit Kalra Meetu

‘Saniwar Ko Kasht Kate Mangal Ho Mangalwar’ यह भजन न केवल श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि जीवन की चुनौतियों से लड़ने की प्रेरणा भी देता है। अमित कालरा और मीतू की भावपूर्ण गायन शैली इसे और भी प्रभावशाली बनाती है। अगर आप भी शनिवार और मंगलवार को हनुमान जी का स्मरण करते हैं, तो यह भजन आपकी भक्ति को एक नई ऊँचाई देगा।

शनिवार को कष्ट कटे, मंगल हो मंगलवार
Saniwar Ko Kasht Kate Mangal Ho Mangalwar

शनिवार को कष्ट कटे, मंगल हो मंगलवार – Saniwar Ko Kasht Kate Mangal Ho Mangalwar bhajan Credits

  • Song :- Shanivar Ko Kasht Kate
  • Singer :- Amit Kalra Meetu
  • Category: Hindi Devotional Bhajan

शनिवार को कष्ट कटे, मंगल हो मंगलवार – Saniwar Ko Kasht Kate Mangal Ho Mangalwar Bhajan Lyrics in Hindi

आ जाओ और किरपा पा लो,
हफ्ते में दो बार,
मेरे बजरंगी के द्वार,
मेरे बजरंगी के द्वार,
शनिवार को कष्ट कटे,
मंगल हो मंगलवार,
मेरे बजरंगी के द्वार,
मेरे बजरंगी के द्वार ॥

झूठे रिश्ते झूठे नाते,
झूठी दुनियादारी,
सुख के साथी सब है,
दुःख में ना कोई भागीदारी,
ऐसे वक़्त में मिल जाता है,
जीवन को आधार,
मेरे बजरंगी के द्वार,
मेरे बजरंगी के द्वार ॥

माया आनी जानी है,
तेरे साथ में कुछ ना जाए,
बजरंगी जो कृपा करें,
तेरी कश्ती पार लगाएं,
छोड़ दे सारी चिंता प्यारे,
चिंता है बेकार,
मेरे बजरंगी के द्वार,
मेरे बजरंगी के द्वार ॥

नाम है प्यारा बजरंगी का,
जनम सुधारे तेरा,
सुबह शाम तू रट ले प्यारे,
जब जब दुःख ने घेरा,
‘मीतू’ ने जो सपने देखे,
हो गए वो साकार,
मेरे बजरंगी के द्वार,
मेरे बजरंगी के द्वार ॥

आ जाओ और किरपा पा लो,
हफ्ते में दो बार,
मेरे बजरंगी के द्वार,
मेरे बजरंगी के द्वार,
शनिवार को कष्ट कटे,
मंगल हो मंगलवार,
मेरे बजरंगी के द्वार,
मेरे बजरंगी के द्वार ॥

शनिवार को कष्ट कटे, मंगल हो मंगलवार – Saniwar Ko Kasht Kate Mangal Ho Mangalwar Bhajan

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top