Sathiya Tu Mere

साथिया तू मेरे – Sathiya Tu Mere, Asha Bhosle, Md.Rafi, Insaan

Sathiya Tu Mere यह एक रोमांटिक और मधुर गीत है जिसमें साथ निभाने, प्रेम और अपनापन की खूबसूरत भावना व्यक्त की गई है। लक्ष्मीकांत- प्यारेलाल का संगीत सरल होते हुए भी दिल को छू लेता है, और आनंद बक्षी के बोल प्रेम की मिठास को बहुत नर्मी से बयान करते हैं। आशा भोंसले और मोहम्मद रफ़ी की सुरीली आवाज़ें गीत को और भी यादगार बना देती हैं।

साथिया तू मेरे
Sathiya Tu Mere

साथिया तू मेरे – Sathiya Tu Mere Song Credits

  • Movie/Album: इंसान (1982)
  • Music : लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
  • Lyrics : आनंद बक्षी
  • Singers : आशा भोंसले, मोहम्मद रफी

साथिया तू मेरे – Sathiya Tu Mere Song Lyrics in Hindi

साथिया, तू मेरे सपनों का मीत है
तू मेरे होंठों का गीत है
अपनी जनमों की प्रीत है
खाओ क़सम न हो ये प्यार कम
यही वादा करो यही रीत है
साथिया तू मेरे सपनों…

सितारे जानते हैं, नज़ारे जानते हैं
सदा के हम साथी ये सारे जानते हैं
साथिया, तू सदियों से मेरे साथ है
बरसों पुरानी मुलाक़ात है
तू मेरा दिन मेरी रात है
खाओ क़सम…

ये रुत मस्तानी ये फूल ये जवानी
ये सब तुझसे है ओ मेरे दिल जानी
साथिया, मैं तेरे बिन कुछ भी नहीं
तू मेरे बिन कुछ भी नहीं
ये रात दिन कुछ भी नहीं
खाओ कसम…

बहारों से ये पूछो कि धारों से ये पूछो
कहेंगे यही सारे हज़ारों से ये पूछो
साथिया, तू मेरा दिल मेरी जान है
तू मेरा अरमान है
तू ही मेरी पहचान है
खाओ क़सम..

साथिया तू मेरे – Sathiya Tu Mere Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top