शिव ही आधार है सारे संसार के – Shiv Hi Aadhar Hai Saare Sansar Ke, Kavita Singh
“Shiv Hi Aadhar Hai Saare Sansar Ke” भजन, जिसे कविता सिंह ने अपनी मधुर आवाज़ से सजाया है, हर शिवभक्त के लिए एक दिव्य अनुभव है। इसमें भक्ति, संगीत और आध्यात्मिकता का ऐसा संगम है, जो श्रोता को भगवान शिव के चरणों में समर्पण करने के लिए प्रेरित करता है।

शिव ही आधार है सारे संसार के – Shiv Hi Aadhar Hai Saare Sansar Ke Bhajan
- Bhajan : Shiv Hi Aadhar Hai Saare Sansar Ke
- Singer : Kavita Singh
शिव ही आधार है सारे संसार के – Shiv Hi Aadhar Hai Saare Sansar Ke Bhajan Lyrics in Hindi
शिव ही आधार है सारे संसार के,
ज्ञानी लोगो से जाकर पता कीजिए,
चक्र आवागमन का ये रुक जाएगा,
भोले महादेव की अर्चना कीजिये,
शिव ही आधार हैं सारे संसार के,
ज्ञानी लोगो से जाकर पता कीजिए ॥
मन की जो कामना है वो मिल जाएगी,
और मुरादों की बगिया भी खिल जाएगी,
शिव चरणों में अपना झुकाकर के सर,
भोले भंडारी से प्रार्थना कीजिये,
शिव ही आधार हैं सारे संसार के,
ज्ञानी लोगो से जाकर पता कीजिए ॥
लिए भक्तो जब संकट की आए घड़ी,
और मुसीबत कोई सामने हो खड़ी,
उस समय ध्यान धर भोले भंडारी का,
ये जरुरी है सुमिरण किया कीजिये,
शिव ही आधार हैं सारे संसार के,
ज्ञानी लोगो से जाकर पता कीजिए ॥
देखना नैनो की ज्योति बढ़ जाएगी,
रौशनी में कभी ना कमी आएगी,
ये करिश्मा तभी होगा ऐ साथियों,
रोज भोले के दर्शन किया कीजिये,
शिव ही आधार हैं सारे संसार के,
ज्ञानी लोगो से जाकर पता कीजिए ॥
वो है उमापति वो है गिरजास्वामी,
शिव भोले की अर्धांगिनी पार्वती,
इनका वर्णन अगर जानना होतो फिर,
वेद और शाश्त्रो को पढ़ा कीजिये,
शिव ही आधार हैं सारे संसार के,
ज्ञानी लोगो से जाकर पता कीजिए ॥
शिव ही आधार है सारे संसार के,
ज्ञानी लोगो से जाकर पता कीजिए,
चक्र आवागमन का ये रुक जाएगा,
भोले महादेव की अर्चना कीजिये,
शिव ही आधार हैं सारे संसार के,
ज्ञानी लोगो से जाकर पता कीजिए ॥
