ये हवाएँ ज़ुल्फों में तेरी – Ye Hawaayein Zulfon Mein Teri Song, Alka Yagnik, Shaan, Bas Itna Sa Khwaab Hai
“Ye Hawaayein Zulfon Mein Teri” एक रोमांटिक और दिल को छू लेने वाला युगल गीत है, जो प्रेम की कोमलता, ख़्वाबों की उड़ान और दो दिलों के जुड़ाव को बख़ूबी बयां करता है। आदेश श्रीवास्तव की मधुर धुन, गोल्डी बहल की कोमल कविता और अलका याग्निक व शान की सुरीली आवाज़ें इसे बनाती हैं एक ऐसा गीत, जो दिल में ठहर जाता है।

ये हवाएँ ज़ुल्फों में तेरी – Ye Hawaayein Zulfon Mein Teri Song Credits
- Movie/Album: बस इतना सा ख्वाब है (2001)
- Music : आदेश श्रीवास्तव
- Lyrics : गोल्डी बहल
- Singers : अल्का याग्निक, शान
ये हवाएँ ज़ुल्फों में तेरी – Ye Hawaayein Zulfon Mein Teri Song Lyrics in Hindi
ये हवाएँ ज़ुल्फों में तेरी गुम हो जायें
चूमे निग़ाहों से चेहरा तेरा
होंठों से छू ले फिर दामन तेरा
अपनी पनाहों में तुझको भरे
मेरी आरज़ू को परेशाँ करे
ये हवाएँ ज़ुल्फों में तेरी…
छोड़ो भी अब दिल्लगी
ख़्वाबों की ये ज़िन्दगी
देखो मेरी आँखों में
चाहत की दीवानगी
महकी उमंगें, जागी तरंगें
दिल में मेरे
ये हवाएँ ज़ुल्फों में तेरी…
छू कर तुझको ही आई है
दिल पे जो लहराई है
चंचल नटखट ये हवा
खुशबू तेरी ही लायी है
रंगों के मेले, बाहों में खेले
संग-संग तेरे
ये हवाएँ ज़ुल्फों में तेरी…
