तेरी जुल्फों से जुदाई – Teri Zulfon Se Judai, Md.Rafi
“Teri Zulfon Se Judai” वह गीत है जिसमें दर्द भी है, मोहब्बत भी है और रफ़ी साहब की रूहानी आवाज़ का जादू भी। यह ऐसा नग़मा है जो दिल में हल्की–सी टीस छोड़ता है और फिर भी सुनने वाला खुद को रोक नहीं पाता। किसी हसीन की ज़ुल्फ़ें, उनसे बिछड़ने का दर्द और दिल की तड़प यही इस गीत का असली रंग है।

तेरी जुल्फों से जुदाई – Teri Zulfon Se Judai Song Credits
- Movie/Album: जब प्यार किसी से होता है (1961)
- Music : शंकर जयकिशन
- Lyrics : हसरत जयपुरी
- Singer : मो.रफ़ी
तेरी जुल्फों से जुदाई – Teri Zulfon Se Judai Song Lyrics in Hindi
तेरी ज़ुल्फ़ों से जुदाई तो नहीं माँगी थी
क़ैद माँगी थी, रिहाई तो नहीं माँगी थी
मैंने क्या ज़ुल्म किया, आप खफ़ा हो बैठे
प्यार माँगा था, खुदाई तो नहीं माँगी थी
क़ैद माँगी थी…
मेरा हक़ था तेरी आंखों की छलकती मय पर
चीज़ अपनी थी, पराई तो नहीं माँगी थी
क़ैद माँगी थी…
अपने बीमार पे, इतना भी सितम ठीक नहीं
तेरी उल्फ़त में, बुराई तो नहीं माँगी थी
क़ैद माँगी थी…
चाहने वालों को कभी, तूने सितम भी ना दिया
तेरी महफ़िल से, रुसवाई तो नहीं माँगी थी
क़ैद माँगी थी…
