तुम आ गए हो नूर – Tum Aa Gaye Ho Noor – Kishore Kumar, Lata Mangeshkar, Aandhi
फिल्म ‘आँधी’ का गाना ‘Tum Aa Gaye Ho Noor’ प्यार और उम्मीद से भरे खूबसूरत गानों में से एक है। इस गीत को स्वरबद्ध किया है भारत की दो महानतम आवाज़ों, लता मंगेशकर और किशोर कुमार, ने। इसका संगीत दिया है आर. डी. बर्मन ने, और बोल लिखे हैं संवेदनशील और भावनात्मक गीतकार गुलजार ने। यह गाना प्यार के आने से जीवन में आई नई रोशनी और उमंग को बयां करता है।

तुम आ गए हो नूर – Tum Aa Gaye Ho Noor Song Credits
- Movie : आँधी
- Year : 1975
- Music : आर.डी.बर्मन
- Lyrics : गुलज़ार
- Singer : लता मंगेशकर, किशोर कुमार
तुम आ गए हो नूर – Tum Aa Gaye Ho Noor Song Lyrics in Hindi
तुम आ गए हो, नूर आ गया है
नहीं तो चरागों से लौ जा रही थी
जीने की तुमसे, वजह मिल गयी है
बड़ी बेवजह जिन्दगी जा रही थी
कहाँ से चले, कहाँ के लिए
ये खबर नहीं थी मगर
कोई भी सिरा, जहाँ जा मिला
वहीं तुम मिलोगे
के हम तक तुम्हारी दुआ आ रही थी
तुम आ गए हो…
दिन डूबा नहीं, रात डूबी नहीं
जाने कैसा है सफ़र
ख़्वाबों के दीये, आँखों में लिए
वहीं आ रहे थे
जहाँ से तुम्हारी सदा आ रही थी
तुम आ गए हो…
