दीवाना हमें बना गयो – Deewana Hame Bana Gayo, Vrajrasik Shri Radha Govind Ji Maharaj
“Deewana Hame Bana Gayo” एक अत्यंत मधुर और भावविभोर कर देने वाला श्रीकृष्ण भजन है, जिसे श्री राधा गोविंद जी महाराज ने अपनी अलौकिक वाणी में गाया है। यह भजन भक्त और भगवान के बीच की उस अंतरंग भावना को प्रकट करता है, जिसमें भक्त पूरी तरह श्रीकृष्ण की मोहिनी मूरत, उनकी लीलाओं और प्रेम में रंग जाता है।

दीवाना हमें बना गयो – Deewana Hame Bana Gayo Bhajan Credits
- Song: Deewana Hame Bana Gayo
- Singer: Vrajrasik Shri Radha Govind Ji Maharaj
- Lyricist: Maharani Sakhi
- Music: Divyansh Anurag
- Recording: Yuki Studio
दीवाना हमें बना गयो – Deewana Hame Bana Gayo Bhajan Lyrics
राधावल्लभ लाल हमारे,
नैनन बिच समा गयो,
दीवाना हमें बना गयो,
मस्ताना हमें बना गयो ॥
छवि देखि प्रियतम की जबसे,
भई बावरी मैं तो तबसे,
रसिया प्यारो सखियन वारो,
हस हस हमें रिझा गयो,
दीवाना हमें बना गयों,
मस्ताना हमें बना गयो ॥
मुखमण्डल की शोभा न्यारी,
श्याम संग सजे बनवारी,
या छवि पे मैं सबकुछ हारूँ,
दिलबर दिल को भा गयो,
दीवाना हमें बना गयों,
मस्ताना हमें बना गयो ॥
रसिकन के ये प्राणन प्यारे,
सखियां लाड़ लड़ावे न्यारे,
महारानी संग लाड़लो ठाकुर,
मेरो चित्त चुरा गयो,
दीवाना हमें बना गयों,
मस्ताना हमें बना गयो ॥
राधावल्लभ लाल हमारे,
नैनन बिच समा गयो,
दीवाना हमें बना गयो,
मस्ताना हमें बना गयो ॥
