Naina Lade

नैना लड़े – Naina Lade, Javed Ali, Dabangg 3

“Naina Lade” फिल्म दबंग 3 का एक अत्यंत मधुर और रूमानी गीत है, जो प्रेम की पहली झलक, पहली मुस्कान और पहली नजरों के मिलन को बेहद कोमलता से पेश करता है। यह गीत चुलबुल पांडे और खुशी के प्रेम की शुरुआत को दर्शाता है, जहाँ दो दिल नज़रों के ज़रिए करीब आते हैं। गीत की सादगी, मासूमियत और मधुरता इसे बाकी गानों से अलग बनाती है।

नैना लड़े - Naina Lade
नैना लड़े – Naina Lade

नैना लड़े – Naina Lade Song Credits

  • Movie/Album: दबंग 3 (2019)
  • Music : साजिद-वाजिद
  • Lyrics : दानिश साबरी
  • Singer : जावेद अली

नैना लड़े – Naina Lade Song Lyrics in Hindi

दिल की बातें कही हैं
उसने पलकें झुका के
इक नज़र उसने देखा
हमको जो मुस्कुरा के
हम जहाँ थे वहीं पर
खड़े रह गए
उनसे नैना लड़े के लड़े रह गए
नैना लड़े के लड़े रह गए
नैना लड़े के लड़े रह गए…

जन्नत में भी शायद न हो
कोई हूर उस हसीं की तरह
देखा नहीं चेहरे पे हमने
कहीं नूर उस हसीं की तरह
इश्क की वो इब्तिदा है
हुस्न की वो इंतेहा है
बा खुदा बा खुदा
क्या बताऊँ अचानक
क्या हुआ है मुझे
मुस्कुरा के जो उसने
जब से देखा मुझे
तीर नज़रों के दिल में
गड़े रह गए
उनसे नैना लड़े के लड़े रह गए…

चश्मे करम कीजिये
सरकार हमारी तरफ
देखो इधर भी एक बार
ऐ यार हमारी तरफ
है असर ये इक नज़र का
रोग हमने उम्र भर का
ले लिया, ले लिया
दिल की बातें ये सब
उनसे जा कर कहें
हर घड़ी हर समय
उसके संग हम रहें
ख्वाब आँखों में कितने
जड़े रह गए
उनसे नैना लड़े के लड़े रह गए…

नैना लड़े – Naina Lade Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top